कानूनी

रिफंड और रद्दीकरण नीति

कौन सा पैसा वापस होता है और कौन सा नहीं।

अंतिम बदलाव · 1 अगस्त 2026

पहले ये समझ लें

BoliLaga सामान का पैसा नहीं लेता। ख़रीदार सीधे विक्रेता को देता है। इसलिए सामान का रिफंड हम नहीं दे सकते — वो आप दोनों के बीच तय होगा।

ये नीति सिर्फ़ उन सेवाओं पर लागू है जो आप BoliLaga से खरीदते हैं।

पैसे वाली सेवाएँ

रिफंड कब मिलता है

रिफंड कब नहीं मिलता

कैसे माँगें

पैसा कटने के 7 दिन के अंदर संपर्क पेज से लिखें। लेन-देन की तारीख़ और रकम बताएँ। मंज़ूरी के बाद रकम 5 से 7 कामकाजी दिन में उसी तरीक़े से वापस जाती है।

नीलामी रद्द करना

पहली बोली लगने से पहले आप कभी भी लिस्टिंग हटा सकते हैं। बोली लग जाने के बाद रद्द करना उन लोगों के साथ नाइंसाफ़ी है जिन्होंने भरोसा करके बोली लगाई — इसलिए इससे ट्रस्ट स्कोर गिरता है।